STORYMIRROR

Vikas Sharma

Abstract Inspirational Children

4  

Vikas Sharma

Abstract Inspirational Children

इम्तिहान

इम्तिहान

1 min
259


हम दुनिया में आये नहीं की इम्तिहान शुरू

हमारी पहली किलकारी से अंतिम श्वास तक हर घड़ी इम्तिहान

इस इम्तिहान के पेपर बहुत ही अजीबोगरीब

ये इम्तिहान पूर्व जन्मों के कर्मों पर आधारित होते हैं


माँ बाप साथ हों तो बच्चे की परवरिश के लिए उनका इम्तिहान

माँ या बाप एक ही हो तो दोनों फर्ज निभाने का इम्तिहान

माँ बाप दोनों ही ना हों तो एक अनाथ बच्चे का स्वयं इम्तिहान

जिंदगी हर घड़ी लेती है एक नया इम्तिहान


बच्चे के लिए स्कूल के इम्तिहान

पढ़ाई के बाद कैरियर के लिए इम्तिहान

कैरियर के साथ एक अच्छे जीवन साथी को ढूंढ़ने का इम्तिहान

माँ बाप के लिए योग्य दामाद या कुशल संस्कारी बहु का इम्तिहान


बुजुर्ग होते माँ बाप को बुढ़ापे के अनजाने भय का इम्तिहान

जीवन साथी में से किसी एक के जाने पर अकेलेपन का इम्तिहान

बुजुर्गों का नई पीढ़ी के साथ तालमेल का इम्तिहान

जीवन में अपने परायों से झूठ सच -तेरी मेरी -मोह माया का इम्तिहान


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract