STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Abstract

4  

Shailaja Bhattad

Abstract

इल्तजा

इल्तजा

1 min
411

तेरे फूलों से लबों पर 

बस मेरा ही नाम आए 

पल दो पल नहीं 

जन्म जन्म हम साथ निभाए।


 दिल में दिए पलकों पर सपने।

अपनों के लिए सजाए रखना।

 यह कच्चे धागों का नहीं।

प्यार का बंधन है।

प्यार से इसे निभाए रखना।


हर पल नया नया सा पल पल बदल रहा है 

इस दुनिया में अब कितना सहज लग रहा है।

दीया बाती सा साथ है हमारा।

खुदा का तोहफा है मिलना हमारा।

होकर जुदा तुझसे सांसे ना चल पाएंगी।

तेरा साथ हो तो जिंदगी यूं ही गुजर जाएगी।


 है एहसास मुझे तेरे आने का 

है तेरी रूह से राब्ता जाने जा।

तेरी जुस्तजू की है आरजू

 हो तू मुझ से रूबरू।

 है बस यही इल्तजा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract