ईश्वर अब दया करो
ईश्वर अब दया करो
ईश्वर अब दया करो
खुदा अपनी खुदाई मंजूर कर
कहर कोरोना का, इतना ना क्रूर कर।
पिंजरे में कैद हैं तेरे रहमों करम के भिखारी
हे!जगदीश्वर उन्हें इतना भी ना मजबूर कर।
पत्थरों को तराश, तलाश लेते हैं तेरे वजूद को
कुछ तो अपने बांशिदों पर गरूर कर।
हर ले उनके तन-बदन की पीड़ा को
इतना उपकार तो तू जरूर कर।
खोल न इस समय किसी के कर्मों के बही खाते
बस दया-धर्म की वर्षा तू भरपूर कर।
हे खुदा अपनी खुदाई मंजूर कर
विश्व को इस दुखदाई पीड़ा से दूर कर।
