STORYMIRROR

Arun Gode

Inspirational

4  

Arun Gode

Inspirational

हरी टोपीवाले

हरी टोपीवाले

1 min
340


प्यारे भोले-भाले किसानों के रखवाले,

भारत-भूमि और भूमि-पुत्रों के रखवाले,

घमंडियों के घमंड को झुकाने वाले,

संयुक्त किसान मोर्चा के सूत्र धारी हरी टोपी वाले


ईंट का जवाब पत्थर से देनेवाले,

अन्नदाता को सही राह दिखाने वाले,

अहंकारीयों का अहंकार चुर-चुर करनेवाले,

देश के करोड़ों किसानों के नेता हरी टोपीवाले


षड्यंत्रकारियों  के षड्यंत्रों को नाकाम करने वाले,

बड़ बोले नेताओं की फौज को धुल चटाने वाले,

कुशल, कामयाब संघटन को गंभीरता से चलाने वाले,

कॉरपोरेट के मजबूत चूल्हे हिलाने वाले हरी टोपी वाले


दुनिया का सबसे लंबा आंदोलन चलाने वाले,

कोरोना महामारी को खूंटी में टांगने वाले,

बाहुबलीयों के आतंक को ठेंगा दिखाने वाले,

तीन नये कृषि कानूनों का खेला करने वाले


दुनिया के सत्ताधीश झुकते हैं झुकाने वाला चाहिये,

किसानों को सही मायने में यकीन दिलाने वाले,

अन्नदाता से बढ़कर नहीं कोई सृष्टि बचाने वाला,

किसान आंदोलन के कृषि योद्धा हरी टोपी वाले।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational