STORYMIRROR

Gautam Kachhawaha

Inspirational

4  

Gautam Kachhawaha

Inspirational

हरा रंग

हरा रंग

1 min
10

प्राकृतिक वरदान, 

हरियाली की पहचान है,

पत्तियों में समाया हुआ, 

सुख-शांति का संदेश है। 


घास के मैदानों में 

हरे रंग की चादर है, 

आँखों को ठंडक, 

मन को शीतल है।


वनों की गहराइयों में, 

हरी छाया है, 

जीवन का संचार , 

प्रकृति की माया है। 


नवजीवन की आस, 

प्रकृति का अमिट विश्वास है, 

धरती को स्वर्ग बनाने वाला,  

रंग का जादू है निराला।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational