हर हर महादेव
हर हर महादेव
अविनाशी पर्वत वासी
रुद्र रौद्र शिव मंगलकारी।।
अमंगल हारी विघ्न बिनासक
शिव त्रिनेत्र धारी।।
गले मूंड माला जटा
गंग धारा शिव शीश चन्द्र धारी।।
कर त्रिशूल पहने मृगछला
शिव विषधर विषधारी।।
वसहा सवारी भूत पिचास
बैताल शिव सहचारी।।
सत्य आदि अनंत
शिव अनादि भाग्य भगवंत।।
ओंकारा निर्विकार निर्गुण निराकार सगुण साकार शिव शक्ति संसार।।
मृत्यु विजय समशान प्रिय
शिव चिता भस्म श्रृंगार।।
स्वान श्रीगाल सिंह भालू
व्याल शिव शक्ति के दास।।
महल प्रसाद पकवान नहीं
भांग धतूर बेलपत्र कैलाश
शिव प्रिय सत्यार्थ।।
दिगम्बर महाकाल
शिव जगदीश्वर शेखर शशांक।।
आशुतोष औघड़ दानी शिव
जगत सृगत प्रलय कर्ता
जटा धर अभ्यनांकरा।।
नाग नागेश्वर हरो हर पाप शाप
शापित्म अघोर आराधना श्मसान वंदना शिव प्राणि प्राण ब्रह्माण्ड।।
मृत्यु उत्सव उत्साह सृष्टि दृष्टि उद्भव विकास विनाश शिव महा काल कालेश्चरा ।।
काम क्रोध मद मोह त्याग शुभ
मंगल का गणपति गान शिव मृत्यंजय मोक्ष मार्ग।।
विश्वेश्वर उमापति वैद्यनाथ
सोक रोग भय भ्रम विनाशक
देवाधिदेव मान।।
ओंकारेशवर ममलेश्वर संयुक्त ज्योति जगत कल्याण स्तुति स्तोत्र वेद पुराण।।
भीमा शंकर नागेश्वर सोम नाथ
रामेश्वर त्रबकेश्चर अनाथों के नाथ
विश्वनाथ।।
मल्लिकार्जुन ब्रमनेभ्यो गृष्णेश्चर
शिवा शिवम् तांडव कुलग्रम बम बम बब म लहरी काल कराल महाकाल।।
नमामि शंकरम रुद्र रौद्र आष्ठकम
नमामि शनकरम प्रणाली शंकरम।।
