STORYMIRROR

हर एक दिन दोस्ती का होता है

हर एक दिन दोस्ती का होता है

1 min
3.1K




जिन्दगी का हर दिन दोस्ती का होता है

पर हम रोज़ अपने दोस्तों से ये नहीं कहते

कि हम उनका ख्याल रखते हैं.....


वो एहसास जो हमारे दिल में,

अपने दोस्तों के लिए होता है....

उस एहसास का एहसास,

अपने दोस्तों को दिलाने के लिए

ये खास दिन जो सिर्फ,

दोस्ती के नाम हो गया......


दूरियों में सदियाँ बीत जाती है....

यादें धुंधली हो जाती है.....

जिन्दगी हमसे बहुत दूर हो जाती है.....

पर पास आने के लिए...

इक लम्हा ही काफी होता है.......क्यों ना.....

इस लम्हे को जी भर जी ले

सिर्फ दोस्तों के लिए.......



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract