STORYMIRROR

Priyanka Saxena

Inspirational Children

3  

Priyanka Saxena

Inspirational Children

होली की मस्ती हो!

होली की मस्ती हो!

1 min
183

होली की मस्ती हो,

धमाल हो, कुछ कमाल हो,

रंग से सराबोर हो,

गुलाल की फुहार हो,

मस्ती का आलम हो,

भांग का खुमार हो

गुजिया की मिठास हो,

दही बड़े की चाट हो,

कांज़ी का तीखापन हो,

साथ अपनों का हों,

रंग से लिपे पुते हम

होली के रंग बिरंगे रंगो का

तन मन से भरपूर लुत्फ़ उठाते हैं।

आनंद से मन को

तन को सराबोर करती

होली रंगों से 

प्रेम का प्रसार करती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational