STORYMIRROR

Kamal Purohit

Abstract

4  

Kamal Purohit

Abstract

होली है

होली है

1 min
227


रँग लगाओ होली है।

भाँग खिलाओ होली है।

सात रंग, सुर सात सजे,

नाचो गाओ होली है।

ढोल, नगाड़े, मंजीरे,

साज़ बजाओ होली है।

इंतज़ार में बैठे हैं,

साथी आओ होली है।

फैल रही फिर वबा यहाँ,

सजग हो जाओ होली है।

गले मिलाकर दुश्मन को

दोस्त बनाओ होली है।

डरना बन्द करो यारों

गाल रँगाओ होली है।

मौसम ने अँगड़ाई ली,

खुशी मनाओ होली है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract