Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Ramchander Swami

Inspirational

3  

Ramchander Swami

Inspirational

होली आई रे होली आयी

होली आई रे होली आयी

1 min
243


मुंह पर मास्क लगाओ, दो गज की दूरी रखो होली में ।।

बिना काम बाहर मत जाओ, घर पर खुशियाँ मनाओ होली में ।।

पानी की बरबादी मत करो, सूखे रंग गुलाल लगाओ होली में।

सावधानियां व वैक्सीन संग खुशी से समय बिताओ

होली में ऐसी बात लबों पर सजाओ हर बुराई को जलाओ होली में।।

खुशी से झूम उठे हर दिल यहां कुछ ऐसे करके दिखाओ होली में।।

अमन का चमन है भारत अपना नफ़रत न हो ये बताओ होली में।।

न टूटे दिल किसी का यारों लब पर वो बात न लाओ होली में।।

जो बाँटते है नफ़रत आपस में फासला उन से बढ़ाओ होली में।।


सहन में न उठे कोई दीवार मिल के यह कसम उठाओ होली में।।

भारत है चमन हम फूल है इसके ये बात लोगों को समझाओ होली में।।

हर बात आज स्वाधीनता की आन बन जाये होली में।

प्रेम-भाईचारा गणतंत्र की शान बन जाये होली में ।।

भरो पिचकारी शुद्ध आचरणों की आज पावन होली में।

गिरे कपड़ों पर रंग, हिन्दुस्तान नया बन जाये होली में ।।

जिस में हो अपने देश की भलाई, भाई लोगों ऐसे गीत गाओ होली में।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational