STORYMIRROR

Dr. Pooja Hemkumar Alapuria

Inspirational

3  

Dr. Pooja Hemkumar Alapuria

Inspirational

हमारी हिंदी

हमारी हिंदी

1 min
413


आओ मिलाऊँ हमारी हिंदी से

भोली -भाली, प्यारी -प्यारी 

हमारी हिंदी

संस्कृत की लाडली बेटी 

हमारी हिंदी 

बड़ी सुगम, सरल, सहज और  

मिस्री से मीठी हमारी हिंदी

लगती कितनी सभ्य, सलोनी और 

पावन हमारी हिंदी 

सबको अपनाती और 

गले लगती है हमारी हिंदी

भेद-भाव कभी नहीं

सिखाती हमारी हिंदी 

सदा मानवता का पाठ

पढ़ाती हमारी हिंदी 

राष्ट्र का अभिमान है हमारी हिंदी 

राष्ट्र की पहचान है हमारी हिंदी 


राष्ट्रभाषा है हमारी हिंदी 

मानक भाषा है हमारी हिंदी 

मातृभाषा इसे हम है कहते

लगती है वरदान हमें हमारी हिंदी 

पंत, निराला, द्विवेदी और अज्ञेय की 

चली खूब कलम हमारी हिंदी पर

साहित्य का असीम अंबुधि है हमारी हिंदी 

सूर, कबीर, रहीम और मीरा की 

वाणी है हमारी हिंदी 

गांधी जी के मन भाई 

हमारी हिंदी 

आज़ादी दिलाने के बड़े काम आई

हमारी हिंदी 

रोज़गार का अंबार है हमारी हिंदी 

राष्ट्र का गौरव है हमारी हिंदी 

हमारा वर्तमान और भविष्य

है हमारी अनूठी हिंदी

बड़ी फबती है इसके माथे पर बिंदी

तभी तो कहलाती हमारी हिंदी । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational