STORYMIRROR

Dr. Pooja Hemkumar Alapuria

Children Stories Inspirational

2  

Dr. Pooja Hemkumar Alapuria

Children Stories Inspirational

दीप जलाएँ

दीप जलाएँ

1 min
169

दीप जलाएँ, दीप जलाएँ 

आओ-आओ दीप जलाएँ

इन दीपों की जगमग में 

आओ ज्ञान का दीप जलाएँ 


रिंकू - पिंकू आओ आओ

रहीम - सलमा आओ आओ

जाॅन - मर्लिन तुम भी आओ

पवित्र धरा से अंधकार दूर भगाए

आओ ख़ुशियों का दीप जलाएँ


आओ आओ प्यारे दोस्तों आओ   

आओ मिलकर नन्हें नन्हें हाथों से 

दीपों की नव कतार सजाएँ

देश की उन्नति और प्रगति 

में हाथ बटाएँ

आओ आशा का दीप जलाएँ


प्रेम और भाईचारे की मनभावन

रंगोली हर घर-आँगन में बनाएँ

रह न जाए अब कोई घर सूना

बन दृढ़ता औ' एकता की लौ

अपनी वसुंधरा को रौशन करें

आओ विश्वास का दीप जलाएँ। 


दीप जलाएँ, दीप जलाएँ 

आओ-आओ दीप जलाएँ ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन