STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Inspirational

3  

Shailaja Bhattad

Inspirational

हमारे सजग सैनिक

हमारे सजग सैनिक

1 min
459


ओजोन लेयर है हमारी।

आती यूवी किरणों को लौटाकर करते है

सुरक्षा जी जान से हमारी।

बनाते हैं सुखमय जीवन हमारा।

चलती है इनके कारण चार पहियों पर गाड़ी हमारी।

इन्हीं से हर उठता तूफान सीमा से लौट जाता है

और देश में समुद्र सी शांत गहराई बरकरार रख जाता है।

कोई भी तमस, कैसा भी तमस,

मातृभूमि के प्रति निष्ठा को डगमगा नहीं सकता।

किसी की भी मलिन दृष्टि का डेरा,

हम पर लग नहीं सकता।

हर आती उलझन की बत्ती गुल करते हैं।

हमेशा सुलझे -सुलझे रह कर ,

अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हैं।

इनके रोम रोम से मातृभूमि की जय जयकार उठती है।

हर वक्त इनमें देशभक्ति की ज्वाला धधकती है।

हर दिशाहीन को इनसे ही दिशा मिलती है।

कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की चाह मिलती है।


हृदय में धधकती ज्वाला

इनके इरादों को और भी अधिक प्रबल करती है।

उज्जवल भविष्य की आशा ही इन्हें,

हर निराशा से दूर रखती है।

शोक का तमस,

इनके शौर्य पर पर्दा डाल नहीं सकता।

धर्म युद्ध की क्रांति को मिथ्या

कर नहीं सकता।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational