हमारा संविधान
हमारा संविधान


आजाद भारत को मिला संविधान।
बाबा भीमराव अम्बेडकर हुए महान।।
पंथनिरपेक्षता का है देश अपना।
लोकतांत्रिक व्यवस्था है सपना।।
उपासना की स्वतंत्रता मिली है सबको।
अवसर की समता है प्रत्येक व्यक्ति को।।
अखण्ड ,प्रभुत्व सम्पन्न भारत हो अपना।
बाबा साहब संग भारतीयों का है सपना।।
राष्ट्र की एकता हमारा मूल मंत्र है।
सबसे अच्छा तो हमारा लोकतंत्र है।।
दो वर्ष ग्यारह महीने अठारह दिन की मेहनत।
आज दिख रही अपने संविधान की हकीकत।।