हम हिंदुस्तानी
हम हिंदुस्तानी
हिंद देश के हम नागरिक
हिंदी से करते प्रेम हैं।
मधुर हमारी मातृभाषा
मीठी-मीठी बोली है ।
मान सम्मान अलग है सबका
जिनसे जैसा रिश्ता है।
आप, तुम और तू कहते हैं
सबसे करते प्रेम हैं।
समझे नहीं जो एक शब्द से
अनेकों शब्द बताते हैं।
पाठ पढ़ाकर ही हम थमते
चाहें वक्त लगे असीम।
हिंद देश के हम नागरिक
हिंदी से करते प्रेम हैं।
हम हिंद देश के वासी हैं
हिंदी भाषा हमें प्यारी है।