Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

हम भारत के बच्चे हैं

हम भारत के बच्चे हैं

1 min
304


अपनी बात के पक्के है,

सबके  उड़ाते  छक्के हैं,

नहीं  कान  के कच्चे हैं,

रैदास गुरु  से  सच्चे हैं।

हम भारत के बच्चे हैं।।


निर्भय  हिम्मत वाले है,

भारत  के  रखवाले हैं,

बच्चे   भोले-भाले  हैं,

लेकिन  बड़े  निराले हैं।

झलकारी बनकर उड़ाते,

दुश्मन  के  परखच्चे हैं।

हम भारत के बच्चे हैं।।


चले मिलाकर कदमताल,

फिर भारत हो खुशहाल,

नेकी कर दरिया में डाल,

रहे देश का ऊंचा भाल,

नहीं  इरादे  कच्चे  हैं।

हम भारत के बच्चे हैं।।


गीत भीम का गाए हम,

शिक्षा  दीप जलाए हम,

रोशन  करदे  राहें  हम,

चले  थामकर बाहें  हम,

बुद्ध कबीर ज्योतिबा से,

समर्थ  और  समुच्चे हैं।

हम भारत के बच्चे हैं।।


रिपु के आगे अड़ते हम,

बाधाओं  से  लड़ते हम,

नवपथ अपना घड़ते हम,

परदुख में भी पड़ते हम,

हम  नहीं  देते गच्चे हैं।

हम भारत के बच्चे हैं।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational