STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Others

4  

Vimla Jain

Action Others

हजारों मील दूर फैली पृथ्वी

हजारों मील दूर फैली पृथ्वी

1 min
306

दूर दूर बहुत दूर।

जहां देखो वहां दूरियां ही दूरियां

कभी सुनते थे सात समुंदर पार।

मगर कर दिया टेक्नोलॉजी ने सब कमाल।

अब नहीं लगती यह दूरियां दूरियां।

क्योंकि एक बटन दबाओ तो

पूरे संसार के कोई भी कोने के समाचार आप आसानी से पा सकते हैं।

वीडियो कॉलिंग के जरिए एक दूसरे को देख सकते हैं।

आभासी देखकर यह दूरी तो मिट जाती है।

मगर इस दिल का क्या करें जो आभासी नहीं पूरा का पूरा मिलना ही चाहता है।

इसके लिए तो हमें हजारों मील दूर जाकर के अपनों से मिलना ही पड़ता है।

समय बहुत बदल गया विज्ञान ने करी है बहुत तरक्की हमने देखा उस का कमाल।

सेटेलाइट से पूरा का पूरा नक्शा देखा जा सकता है सेटेलाइट ने कर दिया कमाल।

विज्ञान का ही है यह कमाल।


एक कोने से दूसरे कोने जाने में नहीं बहुत समय अब लगता।

बस जेब में होना चाहिए पैसा और मन में हो मिलने का जज्बा।

जो परिस्थितियां अनुकूल हो तो जल्दी ही मिला जा सकता है।

हजारों मील दूर का फासला जल्दी ही तय किया जा सकता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action