हिन्दुस्तान में हिंदी
हिन्दुस्तान में हिंदी
हिंदी देश की शान है देश का अभिमान है हिन्दी देश की राजभाषा है इसे राष्ट्र भाषा बनाना है यह हमने ठाना है
संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है हिन्दी भी संस्कृत भाषा से जन्मी है हिन्दी देश की पहचान है देश का सम्मान है इसे राष्ट्र भाषा बनाना है यह हमने ठाना है
जब हम विदेशो में जाते है अपनी पहचान हिन्दुस्तानी बताते है तो लोग हमसे अपनी राष्ट्र भाषा पूछते हैं तो गर्व से हम हिंदी बताते है हिन्दी देश की पहचान है देश का सम्मान है इसे राष्ट्र भाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
जर्मनी की भाषा जर्मन, चीन की भाषा चीनी, फ्रांस की भाषा फ्रांसीसी तो हिन्दुस्तानियों की भाषा हिन्दी क्यों नहीं, हिन्दी देश की पहचान है देश का सम्मान है इसे राष्ट्र भाषा बनाना है यह हमने ठाना है
बच्चे के जन्म के बाद की प्रथम भाषा हिन्दी, प्राथमिक शिक्षा की भाषा हिन्दी, विदेशो में सम्मान के साथ बोली जाने वाली भाषा हिन्दी, क्योंकि हिन्दी देश की शान है देश का सम्मान है देश की पहचान है इसे राष्ट्र भाषा बनाना है यह हमने ठाना है
हिंदी को अपनाना है इसे यथोचित सम्मान दिलाना है, विश्व की भाषा बनाना है संयुक्त राष्ट्र में सम्मान दिलाना है हिन्दी देश की शान है देश की पहचान है देश का सम्मान है इसे राष्ट्र भाषा बनाना है यह हमने ठाना है।
