STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational Others

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational Others

हरियाली के साथ सावन आया

हरियाली के साथ सावन आया

1 min
212

सावन आया सावन आया चारों ओर हरियाली लाया हरियाली के साथ सावन आया,

बारिश के साथ साथ गर्मी भरी उमस लेकर आया हरियाली के साथ सावन आया,

सभी पेड़ पौधों पर नई कोपल लेकर आया ,हरियाली के साथ सावन आया,

चारों ओर हरियाली ही हरियाली मानो प्रकृति का नया अवतार आया ,हरियाली के साथ सावन आया,

नए पेड़ पौधे लगाने का वक्त आया पृथ्वी के नए श्रंगार का वक्त आया ,हरियाली के साथ सावन आया,

हर बगीचे में फूलो के खिलने का वक्त आया, हरियाली के साथ सावन आया,

चारों ओर फूल ही फूल, हरियाली ही हरियाली,

मानो प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लगने का वक्त आया, हरियाली के साथ सावन आया,

बारिश में भीगने व बारिश में नहाने का वक्त आया, हरियाली के साथ सावन आया,

पृथ्वी के अंदर, तालाब, पौखर आदि के पानी को रिचार्ज करने का वक्त आया, हरियाली के साथ सावन आया,

सावन आया सावन आया चारों ओर हरियाली लाया हरियाली के साथ सावन आया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational