STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Others

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Others

हरियाली तीज

हरियाली तीज

1 min
220

आई है आई है हरियाली तीज आई है चारो ओर हरियाली लाई है हरियाली तीज आई है,

बारिश के मौसम में प्रकृति का श्रृंगार करने आई है हरियाली तीज आई है,

चारो ओर पेड़ पौधो पर बहार आई है हरियाली तीज आई है,

बागो में,बगीचों में व बालकोनियो में मानो सुंदरता ही सुंदरता छाई है हरियाली तीज आई है,

चारो ओर फूलो के पौधो पर तरह तरह के फूलो की बहार आई है हरियाली तीज आई है,

बारिश के इस सीजन में प्रकृति संरक्षण का त्योहार साथ लाई है हरियाली तीज आई है,

पृथ्वी पर तरह तरह की वनस्पतियों को साथ लाई है हरियाली तीज आई है,

पक्षियों के चहकने व खुशी दर्शाने के माहौल को साथ लाई है हरियाली तीज आई है,

महिलाओं के लिए मेंहदी लगाने व साथ में सखियों के साथ झूले झूलने का त्योहार साथ लाई है हरियाली तीज आई है,

आई है आई है हरियाली तीज आई है चारो ओर हरियाली लाई है हरियाली तीज आई है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन