STORYMIRROR

प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Inspirational

4  

प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Inspirational

"हिन्दी राष्ट्र धरोहर है"

"हिन्दी राष्ट्र धरोहर है"

1 min
253

गांधी,बोस,विनोवा भावे, 

घूमे लेकर छोर से छोर। 

राष्ट्रीय आंदोलन की अगुवा

बनी आजादी का स्वर है। 

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।। 

राष्ट्रीय एक्य के भाव जगाये। 

प्रादेशिक भाषायें अपनाये। 

वैज्ञानिक आधार अपनाये। 

बोली बड़ी मनोहर है। 

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।। 


अतुल ज्ञान को लेकर चलती। 

नव-नव अनुसन्धान है करती। 

देश भक्ति का संधान है करती। 

बोली जाती घर-घर है। 

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।। 


संस्कृत की है प्यारी बेटी

पालि प्राकृत की बहना। 

अपभ्रंस बना बहाना जन्म का

भरा-पूरा परिवार है

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।। 


भारत माता का है सम्मान।

हम सबको है बड़ा अभिमान। 

देशभक्ति की यही पहचान। 

सब भाषाओं से बेहतर है। 

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Similar hindi poem from Inspirational