STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

हिंदी मेरी पहचान

हिंदी मेरी पहचान

1 min
282

हिंदी है हमारी चेतना

वाणी का शुभ वरदान है

जहाँ जन्म हुआ मानवता का

उस हिंदी से कुछ अलग ही मेरी पहचान है।  


संस्कृति हमारी बड़ी ही प्यारी 

बोली हमारी हिंदी और हिन्दी से हिदुस्तान है

कबीर रहीम तुलसी वे संत सभी महान हैं

रचना इनकी अद्भुत हिंदी से डाली इसमें जान है

उस हिंदी से कुछ अलग ही मेरी पहचान है। 


भारत के कई महान कवियों ने

अपनी रचना में हिंदी भाषा अपनाई है

हिंदी का है महत्त्व बहुत

यह बात सभी को समझाई है

हिंदी रहती सदा ही दिल में मेरे

उस हिंदी से कुछ अलग ही मेरी पहचान है। 


तत्सम तद्भव देशी और विदेशी

हिंदी ने सभी शब्दों को सहजता से अपनाया है

बहुत ही सभ्य है यह भाषा बढ़ता सदा ही मान है

उस हिंदी से कुछ अलग ही मेरी पहचान है। 


राष्ट्रगान भी हमने हिंदी में ही गाया है

रचे गए कई साहित्य बना नया इतिहास है

हिंदी से ही लगता अपनेपन का आभास है

वह हिंदी से मेरे लिए बहुत ही खास है। 

उस हिंदी से कुछ अलग ही मेरी पहचान है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational