हिंदी हमारी मातृभाषा
हिंदी हमारी मातृभाषा
14 सितंबर 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा स्वीकारा,
और इसकी स्मृति में 14 सितंबर को हिंदी मनाया जाता है ।
हिंदी हमारी मातृभाषा,
देश की कहलाती राष्ट्रभाषा।
हिंदी से बनाओ अपना नाता,
हर जगह बनेगा अच्छा रिश्ता।
देश हुआ गौरवान्वित हमारा,
संसद में भी जरूरी हुआ हिंदी बोलना।
व्याकरण और वर्णमाला है दो बहने,
दोनों मिलकर पिरोये मोतियों के गहने।
हिंदी की बनती है गहना
हिंदी का सारे जहां में क्या कहना।
सुशोभित करते हैं अलंकृत,
जिससे होता है हिंदी का संचरण।
हिंदी है हमारा अभिमान,
करो तुम हिंदी का सम्मान।
हिंद देश के निवासी,
कहलाते हैं हिंद निवासी।
हिंद से बना हिंदुस्तान,
हिंदी भाषा है हमारी आन।
जन-जन को दें यही संदेश,
हम सब है स्वदेश ।
