STORYMIRROR

Neelam Bhaskar

Children

4  

Neelam Bhaskar

Children

हिन्दी हमारा गौरव

हिन्दी हमारा गौरव

1 min
573

भारत वर्ष की अनुपम गौरवगाथा,                 

एकता की अनौखी परिभाषा।  

पूरे देश को एक सूत्र में बाँधती,

सरल, सुबोध हमारी हिन्दी भाषा।।  

  

हम सबको यह सबसे प्यारी, 

साहित्य की महकती फुलवारी। 

भारत के जन-जन की दुलारी, 

हिन्दी भाषा है पहचान हमारी।। 

   

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी,  

हमारी संस्कृति का दर्पण कहलाती। 

निराला प्रेमचन्द की लेखनी का गान, 

हमारी हिन्दी भाषा है हमारा अभिमान।। 

  

हिन्दी में ही अपने विचार व्यक्त करें,

आओ सभी मिल हिन्दी का प्रसार करें। 

हिन्दी है हमारे देश की मातृभाषा, 

माँ की तरह इसे स्नेह और दुलार करें।।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children