STORYMIRROR

Neelam Bhaskar

Inspirational

4  

Neelam Bhaskar

Inspirational

मिशन शक्ति

मिशन शक्ति

1 min
512

मिशन शक्ति है एक अभियान,

आओ हम इसमें शामिल हो जाएं।

जन-जन में बालिकाओं के साथ-साथ,

बालकों को भी इसका भागीदार बनाएं।

  

यह अभियान पूरी तरह से,

नारी सशक्तिकरण को समर्पित है। 

सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए,

हम सभी का जागृत होना जरूरी है।। 

  

दोनों ही हमारे समाज का भविष्य हैं,

बालिकाएं हैं शक्ति तो बालक है प्रेरक।

हर बालिकाओं में उनकी अंतर्शक्ति जगाना है,

मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाना है।।

  

हम सब की मां, बहन, सहेली, बेटी बहू, 

आदर सत्कार का भाव विकसित करना है। 

अपने प्यारे उत्तर प्रदेश को भारत का, 

सबसे उत्कृष्ट प्रगतिशील प्रदेश बनाना है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational