STORYMIRROR

Neelam Bhaskar

Children Stories Inspirational

4  

Neelam Bhaskar

Children Stories Inspirational

पेड़ लगाओ

पेड़ लगाओ

1 min
374


पेड़ों को अब तुम मत काटो,

इन्हें लगाकर खुशहाली बांटो। 

पेड़ हमें ऑक्सीजन हैं देते, 

विषैली गैसों को यह हर लेते।। 

  

पेड़ों से ही घनघोर वर्षा है होती,

मिट्टी से सौंधी-सौंधी खुशबू आती। 

फल और फूल भी यह देते हमको, 

बाढ़ और प्रदूषण से बचाते सभी को।।  

  

देखो इनके बहुत से फायदे, 

जीवन जीने की कला सिखलाते।

मिट्टी के कटाव को यह बचाएं,

पक्षी इन पर घोंसला बनाते।।

  

ईश्वर का वरदान है पेड़,  

वातावरण की शान है पेड़।  

धरती कर रही यही पुकार,

पेड़ लगाओ हर तीज त्योहार।।


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍