STORYMIRROR

हिन्दी देवी भजन – माँ की आंखो

हिन्दी देवी भजन – माँ की आंखो

1 min
591


माँ की से भक्तो कृपा बरसती ह

करने सबका बेड़ापार अमृत सुधा निकलती है

समाया सारा संसार माँ तेरी आंखो मे

पाया तेरा प्यार माँ तेरी आंखो मे

मिटाने हर दुख दर्द माँ तू मचलती है

माँ की आंखो से भक्तो कृपा बरसती है


मै नासमझ अनाड़ी कभी न समझा तुझे

ममतामई माँ तूने हरदम परखा मुझे

तेरे दरस को माँ मेरी आंखे तरसती है

माँ की आंखो से भक्तो कृपा बरसती है


पड़ जाये गर दया की नजर किसी पर

सफल जन्म हो जाये मगर इसी पल

डालो माँ एक नजर इधर ना तू कभी पलटती है

माँ की आंखो से भक्तो कृपा बरसती है


अबोध बालक भारती भाव भक्ति न जाने

दया क्षमा शील तेरी शक्ति न पहचाने

बेटा पुकारे और माँ कहाँ कब रुकती है

माँ की आंखो से भक्तो कृपा बरसती है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics