STORYMIRROR

Sunita Maheshwari

Inspirational

4  

Sunita Maheshwari

Inspirational

हिंदी भाषा

हिंदी भाषा

1 min
306

हिंदी जन जन की भाषा है, हिन्दी मन की भाषा             

हिंदी है नित शान हमारी, भारत की यह आशा।

 

हिंदी सोचें,हिंदी लिख लें, हिंदी को अपनाएं

गौरव से बोलें निज भाषा, अपना मान बढ़ाएँ।


सरल, सहज भाषा है न्यारी, लगती सबको प्यारी

देवनागरी लिपि है इसकी, राजभाषा हमारी।


हिंदी है भारत का गौरव, एकता सिखलाती 

संस्कृति की है यही प्रचारक, सबका ज्ञान बढ़ाती।


मन में प्रेम बढ़ाती सबके, लगे है सबको अपनी

ध्वजा विश्व में यह लहराती, भावों की यह जननी।

यह विकास का स्रोत बनी है, उन्नति की परिभाषा

हिंदी का सम्मान करें सब, मेरी है अभिलाषा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational