STORYMIRROR

Sunita Maheshwari

Others

3  

Sunita Maheshwari

Others

मधुमास

मधुमास

1 min
396

 

हुआ है आगमन मधुमास का न्यारा।

सजा संगीत है मधुरास का प्यारा।


मधुरतम छेड़ती है कोकिला नव स्वर।

महकती आम्र की बौरें उमंगे भर।

भ्रमर हैं गूँजते खिलता चमन सारा।

हुआ है आगमन मधुमास का न्यारा।


खिले चंपा, चमेली, मोंगरा अनुपम।

सजी हैं डालियाँ अरु कोंपलें निरुपम।

मदन के सामने है ये जगत हारा।

हुआ है आगमन मधुमास का न्यारा।


रँगे हैं हाथ पीले से मगन है मन।

यहाँ सरसों अनूठी है बनी दुल्हन।

बना दूल्हा वसंती मास है प्यारा।

हुआ है आगमन मधुमास का न्यारा।


निराले रंग भर लाती अभी होली।

प्रिया तो प्रेम में पिया की अभी हो ली।

चली पिचकारियाँ भर टेसु की धारा।

हुआ है आगमन मधुमास का न्यारा।


 मधुमास का आगमन


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन