हिंदी भाषा
हिंदी भाषा
बोल-चाल में सहज और सरल,
है लिपि देवनागरी है आसान।
देश की राजभाषा कहलाती है,
यह भारत का गौरवपूर्ण गान।
हिन्दी में कई भाषा का संगम,
जन जीवन का है ये अभिमान।
जिसकी ख्याति कला, संगीत,
साहित्य, संस्कृति ज्ञान -विज्ञान।
दस शक्तिशाली भाषाओं में एक,
चीनी भाषा के बाद दूजी पायदान।
अपना अस्तित्व बचाए रख रही,
अधिक बोली जाने की है पहचान
विदेशों में बहुत सम्मानित मानी है,
एक सौ चालीस देशों में केंद्र प्रधान।
इसका व्याकरण बहुत-बहुत समृद्ध है,
हिंदी भाषा पर गर्व करना, रखना मान।