STORYMIRROR

Padma Motwani

Abstract

4  

Padma Motwani

Abstract

हिन्दी भाषा

हिन्दी भाषा

1 min
325

हिन्दी भारत की एकता का आधार है 

इसमें समाया जन जन का कल्याण है।

कोने कोने मधुर रस बरसाती भाषा है। 

राग द्वेष मिटाती मैत्रीभाव की भाषा है।


भेदभाव से दूर, सबको सहायक होती है

सरलता से सबका पथ प्रदर्शित करती है।

विश्व भर में प्रसारित यह प्रवासी भाषा है

शांति का पैगाम देती बड़ी प्यारी भाषा है।


तकनीकी शब्दावली इसकी बेमिसाल है 

विज्ञान व प्रौद्योगिकी का विशाल शब्द भंडार है 

गाँव गाँव में ज्ञान की ज्योति इसी से जलती है 

हर डगर, हर शहर हिन्दी ही सम्मानित होती है। 


हिन्दी भारत में स्वाभिमान की भाषा है 

हिन्दी मान और ईमान की परिभाषा है।

बड़ी सरल, सहज, गौरवमयी भाषा है

विभिन्न कस्बों को जोड़ने की अभिलाषा है।


पुरातन काल से यह हमारी पहचान है

हिन्दी कवि व साहित्यकारों की जान है।

बिना किसी भेदभाव के बड़ी शुद्ध भाषा है

हर हिंदुस्तानी की आन, बान और शान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract