STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

हिंदी भाषा को पहचान दिलाना

हिंदी भाषा को पहचान दिलाना

1 min
208

हिंदी भाषा को पहचान दिलाना है

हिंदी भाषा को हृदय में बसाना है

फिजूल के नारे लगाने से बेहतर है

एक दीया हमे हिंदी का जलाना है


ऊंची-ऊंची बातें करना छोड़कर,

इसे सही में मातृभाषा बनाना है

हिंदी भाषा को पहचान दिलाना है

आंखों से हमे अंधेरा मिटाना है


आम बोलचाल मे हो जाये हिंदी

सरकारी काम मे हो जाये हिंदी

हिंदी की घर-घर अलख जगाना है

सॉफ्टवेयर सब हिंदी का बनाना है


अपनी शिक्षा हो केवल हिंदी में,

पढ़ाई में हिंदी का ज्ञान बताना है

हिंदी भाषा को पहचान दिलाना है

इसका घर-घर मे घर बनाना है


कम्प्यूटर,इंजीनियरिंग,डॉक्टरी,

हर शिक्षा को हिंदी में बताना है

सब देश की शिक्षा वहां की भाषा मे,

हमें हिंदुस्तान में यही कर बताना है

हिंदी भाषा को पहचान दिलाना है

हिंदी भाषा को हृदय में बसाना है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational