STORYMIRROR

Rinki Raut

Romance

3  

Rinki Raut

Romance

है किसका बंधन

है किसका बंधन

1 min
333

कौन रहा है बांध मुझे

प्यार का अपनापन 

या सांसो का बंधन,

कौन रहा है बांध मुझे 

है किसका अनोखा बंधन


प्रेम ने मुझे बांधा है या 

जीवन के रस ने घेरा मुझे 

किसके हूँ मैं बंधन में

सवाल बन सोच रहा मेरा मन

मैं चाहू उसे या वो चाहे मुझे 

या दोनों बाते है सम्मोहन


मैं मीरा या वो मोहन 

है किसका बंधन


कौन रहा है बांध मुझे

है प्यार का अपनापन 

या सांसो का बंधन,

कौन रहा है बांध मुझे 

है किसका अनोखा बंधन


प्रेम ने मुझे बांधा है या 

जीवन के रस ने है घेरे मुझे 

किसके हूँ मैं बस में

सवाल बन सोचे रे मेरा मन

मैं चाहू उसे या वो चाहे मुझे 

या दोनों बाते है सम्मोहन


मैं मीरा या वो मोहन 

जो बांध रही इक डोर हमें

जो खीचें तेरी और मुझे

है किसका बंधन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance