Revolutionize India's governance. Click now to secure 'Factory Resets of Governance Rules'—A business plan for a healthy and robust democracy, with a potential to reduce taxes.
Revolutionize India's governance. Click now to secure 'Factory Resets of Governance Rules'—A business plan for a healthy and robust democracy, with a potential to reduce taxes.

Dr. Nisha Mathur

Inspirational

4  

Dr. Nisha Mathur

Inspirational

हाय! खोखली तालियां!!!!

हाय! खोखली तालियां!!!!

1 min
482


अलसवेरे ढोलक की थाप, नौबत बधाईयां

सुरों की सप्तक संग, संगीत में रूबाईयां

किन्नरों की किस्मत में, कैसी ये रूसवाईयां

नित नित स्वांग रचाते, हाय बजाते तालियां

हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां !!


बिन ब्याहे कुमकुम टीका, सौलह श्रंगारियां

तन अधूरा मन अधूरा, ना बजती शहनाईयां

दामन में आशीर्वाद की, भरते गोद भराईयां

ललना जनम लिये तो, वारी वारी बलहारियां

हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां !!


ना कोई अपना संगी साथी, ना रिश्तेदारिया

छोटी सी खोली में तन्हा जीवन की तन्हाईयां

कदम कदम पे ठोकरें,औ समाज की गालियां

खुद का वजूद ढूंढतें, उफ कैसी लाचारीयां

हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां !!


छीनी खुशी छीने सपने, क्या थी गुस्ताखियां

हो दरवेष, स्वांगी भेष, किससे कैसी यारीयां

कुदरत के अभिशाप पे, हाय प्रभु से दुहाईयां

किन्नर जनम कभी ना दीजे,ना दीजे तालियां

हाय खोखली तालियां, हाय खोखली तालियां !!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational