परिचय : डॉ.निशा माथुर का जन्म ६ अप्रैल और निवास जयपुर (राजस्थान) में पावर हाउस रोड(रेलवे स्टेशन) पर हैl शिक्षा-एम.ए.(लोक प्रशासन),व्यापार प्रशासन सहित डी.लिट् हैl ६ अप्रैल को जन्मी -रुचि- कविता लेखन के साथ ही गायन, नृत्य एवं चित्रकला में भी हैl सभी क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किए हैंl कार्य... Read more
परिचय : डॉ.निशा माथुर का जन्म ६ अप्रैल और निवास जयपुर (राजस्थान) में पावर हाउस रोड(रेलवे स्टेशन) पर हैl शिक्षा-एम.ए.(लोक प्रशासन),व्यापार प्रशासन सहित डी.लिट् हैl ६ अप्रैल को जन्मी -रुचि- कविता लेखन के साथ ही गायन, नृत्य एवं चित्रकला में भी हैl सभी क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किए हैंl कार्य क्षेत्र में स्वयं की संस्था भव्या इंटरनेशनल की निदेशक हैंl साहित्यिक यात्रा - साझा कविता संग्रह-भारत की प्रतिभाशाली कवियित्रियां,प्रेम काव्य सागर, पुष्पगंधा, संदल सुगंध, भाव कलश है और एकल काव्य संग्रह-`सफर अभी लंबा है`l
देशभर के समाचार पत्र-पत्रिकाओं में काव्य-लेख प्रकाशित हो चुके हैंl पोर्टल पर कविताओं का प्रकाशन सतत जारी हैl इसी तरह आकाशवाणी-जयपुर और अजमेर से कविताओं का निरंतर प्रसारण तथा जयपुर दूरदर्शन (डीडी राजस्थान) आदि से भी कविताएं प्रसारित हुई हैंl विभिन्न काव्य मंचों पर काव्य पाठ !खुद का बनाया हुआ वीडियो एलबम youtube पर " अध्याय जीवन ग्रन्थ का " तथा सबसे बड़ी उपलब्धि २०१३-१४ में विदेश मंत्रालय के जारी दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जर्मनी में जाने का अवसर हैl अब तक फ्रॅंकफर्ट,हॅनोवर(जर्मनी) और मास्को रशिया की यात्रा कर चुकी हैंl दिसम्बर २०१६ में डीडी राजस्थान के `धरती धोरा री` कार्यक्रम में एक घंटे का आल इंडिया व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रसारित किया गया हैl अभी तक के मिले सम्मान का विवरण---- जयपुर के बिरला सभागृह में रवीन्द्र मंच से सांस्कृतिक गतिविधियों में कई पुरस्कार बिरला ऑडिटोरियम में तत्कालीन राज्यपाल , JDA के अध्यक्ष , सेक्रेटरी और स्वायत शासन मंत्री द्वारा , साहित्य सृजन सम्मान-२०१५, हिंदी भाषा प्रचार-प्रसार समिति (भोपाल) से २०१६ में `नारी गौरव सम्मान`,`प्रेम सागर सम्मान`,"काव्य प्रतिभा" का सम्मान , साहित्य का वाचस्पति सम्मान (ड़ी लिट की उपाधि)साहित्य सांस्कृतिक कला संगम अकादमी, उत्तर प्रदेश से मानद उपाधि , “आगमन गौरव सम्मान- दिल्ली” “काव्य साधना सम्मान- गुरुग्राम” , नारी साहित्य भारती"," साहित्य सागर सम्मान”, "महिला गौरव सम्मान",'प्राइड ऑफ़ वीमेन अवार्ड -2017, दिल्ली, काव्य कमल सम्मान"-, तीज क्वीन सम्मान- दिल्ली”, स्वर कोकिला- जयपुर, " शब्द श्री सम्मान", इंडियन ट्रैल्ब्लैज़र वीमेन अवार्ड-२०१८- जयपुर, राष्ट्रीय महिला सम्मान, "नेशनल डायमण्ड अचीवर्स अवार्ड"-2018- बीकानेर, राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2018, विलक्षणा समाज सेवा सारथी अवॉर्ड 2018, राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018- करनाल, आगमन भूषण सम्मान -2018- दिल्ली, लोकमत सम्मान-2018- जयपुर, उड़ान गीत शिरोमणि " अलंकरण, साहित्य दीप शब्द शिल्पकार सम्मान, राष्ट्रीय डायमंड अचीवर अवार्ड- २०१८, काव्य रंगोली साहित्य भूषण सम्मान-2018, "रचना शतकवीर सम्मान"- मगसम, तेजस्विनी अवार्ड-2019, महिला गौरव सम्मान, कलमकार पुरस्कार, कलम शिरोमणि साहित्य सम्मान2019, इसके अलावा..
माँ प्रतियोगिता में कविता के लिए प्रथम स्थान और अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन( झालावाड़) में `शाने अदब खिताब` शामिल हैl विशेष रूप से काव्य संगोष्ठी के अंतर्गत `श्रृंगार गीत` प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ शायर पद्मश्री डॉ.गुलज़ार देहलवी से उत्कृष्ट काव्य पाठ के लिए प्रशस्ति-पत्र और उत्तरप्रदेश से मानद उपाधि के तौर पर साहित्य का वाचस्पति सम्मान (ड़ी.लिट् उपाधि) मिलना हैl 50 साहित्यिक संस्थाओं से सम्बद्ध होकर सक्रियता से लेखन में लगी हुई हैंl
(a) आगमन सांस्कृतिक और साहित्यिक समूह - नई दिल्ली की राजस्थान की जनरल सेक्रेटरी
(b) " एक हाथ मदद की और " मेडिकल संस्था की कोर टीम मेंबर हेड
(c) देव मानव सेवा ट्रस्ट महिला संगठन #राष्ट्रीय_महिला_जागृती_मंच की #जिला_अध्यक्ष
(d) आमिर सत्य फाउंडेशन - हरियाणा की जयपुर (महिला विंग) की #जिला_अध्यक्ष
(e) बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ - प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से राजस्थान की ब्रांड एम्बेसडर
(f) राजस्थान रक्तदाता जीवन समिति ( मेडिकल ) की कोर टीम मेंबर
(g) भारत रक्षा मंच राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष
(h) इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल (वर्ल्ड बुक फेयर - प्रगति मैदान नई दिल्ली )की राजस्थान की अध्यक्ष Read less