STORYMIRROR

YOGESH KUMAR SAHU

Inspirational

4  

YOGESH KUMAR SAHU

Inspirational

गुरू.....The creater

गुरू.....The creater

1 min
405

जन्म लेकर मां की गोद में आया,

मां ने जीवन का पहला सबक सिखाया।

पिता के स्नेह के छांव तले,

सबकुछ हमने पाया।।

पहले गुरु है माता - पिता,

ईश्वर ने स्वयं बतलाया।

लेकर जन्म धरा पर जिन्होंने,

मानवता की नींव सजाया।।

      पहुंचे जब पाठशाला में हम,

      गुरु जी ने हमें पढ़ना सिखाया।

      जीवन रूपी सरिता में,

      उन्होंने हमको उतरना सिखाया।

      व्यवहारिक हमें ज्ञान मिला,

      जीवन का एक लक्ष्य मिला।

      पार हमको लगाया,

      मंजिल तक पहुंचाया।।

जीवन के हर कदम पर,

इनकी सीख काम आती है।

इनके आशीष से ही तो,

जीवन संवर जाती है।

है नमन इन्हें हृदय से,

इनकी महिमा निराली है।

ईश्वर ने स्वयं की छवि,

इनके भीतर डाली है।।

इनके भीतर डाली है.....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational