STORYMIRROR

YOGESH KUMAR SAHU

Inspirational

4  

YOGESH KUMAR SAHU

Inspirational

अद्भुत क्षण....

अद्भुत क्षण....

1 min
341

है अद्भुत क्षण आया देखो,

जयकार जगत ने लगाई है।

धरती मां की भारत बेटी ने,

चांद पर ध्वज फहराई है।

साक्षी बना सम्पूर्ण विश्व,

दे रहा हृदय से बधाई है।

है अद्भुत क्षण आया देखो,

जयकार जगत ने लगाई है।।


फैली कीर्ति चहुंओर प्रबल,

जोश रगो में दौड़ा है।

इसरो ने अपने मेहनत से,

चांद पे छाप छोड़ है।

भारत माता के आंगन में,

आज दिवाली आई है।

है अद्भुत क्षण आया देखो,

जयकार जगत ने लगाई है....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational