STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Inspirational

4  

Saraswati Aarya

Inspirational

गुरु

गुरु

1 min
205

हम जैसे ही मनुष्य होते

पर बातें हैं उनमें खास

भटके को वे राह दिखाते

ऐसा ज्ञान है उनके पास

अंग्रेजी, गणित, और विज्ञान

उन्हें सभी ग्रंथों का ज्ञान 

उनके ज्ञान की राह पे चलकर

शिष्य भी बन जाते महान

धन्य हैं जिनको गुरु हैं मिलते

पल में उनके भाग बदलते

याद जो रखते गुरु का ज्ञान

काँटों में भी कलियाँ चुनते

उनकी बातों में वेदों का ज्ञान

चाहे डांट हो अनुशासन

मार में भी उनकी अच्छाई

जीवन शिष्य का बदल जाता है

बिना गुरु अंधेरी रात है

गुरु होते न जिनके साथ हैं

उनका जीवन न हुआ शुरू

जिनके पास न हैं गुरु

गुरु की बातों में वो उजाले

गाँठ जो बांधे

वो मंजिल पाले

यही ग्रंथों का ज्ञान है

गुरु भगवान से भी महान हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational