STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

उपहार

उपहार

1 min
389

    

हमें जो मिला है

ये मानव शरीर

इस पर गर्व कीजिए,

इसे ईश्वर से मिला

खूबसूरत उपहार समझिए ।

उपहार मिलने पर

जैसे हम नाचते गाते हैं

फिर संसार के

इस सबसे बड़े उपहार का

उल्लास मनाने में

भला क्यों शरमाते हैं?

चार दिन की जिंदगी का

खुलकर आनंद उठाइए

हँसते नाचते गाते हुए

जिंदगी का उत्सव मनाइए,

संसार उत्सवों से भरा पड़ा है

यही सबको समझाइए।

हर किसी को ये बात

खुलकर समझाइए,

जीवन उत्सव मनाइये

खुश रहिए खुशियाँ बाँटिए

हँसते,नाचते, गाते रहिए

खुशियों के साथ उल्लासित

जीवन बिताइए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational