STORYMIRROR

Sneha Dhanodkar

Inspirational

4  

Sneha Dhanodkar

Inspirational

गुरु #ThankYouTeacher

गुरु #ThankYouTeacher

2 mins
358

गुरु ज्ञान रूप मानु, ब्रह्म का स्वरूप जानू, 

गुरु ही पूजा हैं, गुरु ही हैं भक्ति, 

गुरु ही शिव हैं, गुरु ही हैं शक्ति 

कोकिला की आवाज़ हैं, वीणा का साज हैं, 

विद्या का अंजाम हैं, अनंत का आगाज़ हैं 


गणेश की विधि हैं, चाणक्य की बुद्धि हैं, 

शारदा का ज्ञान हैं, कर्ण का दान हैं, 

राम की मर्यादा हैं, कुबैर की सम्पदा हैं, 

लक्ष्मी की आराधना हैं, दुर्गा का वरदान हैं, 

कुरान की शान हैं, गीता का व्याख्यान हैं, 


बाइबल का मान हैं, गुरुग्रंथ साहिब का बखान हैं, 

गुरु ही कर्म हैं, गुरु ही कर्म हैं, 

गुरु ही ज़ख्म हैं, गुरु ही मर्म हैं, 

जिंदगी की शुरुआत हैं, रिश्तो की बिसात हैं, 

अनुभव का सिलसिला हैं, कर्तव्य का काफिला हैं, 

ह्रदय की तस्वीर हैं, आचरण की ताबीर हैं, 


निश्चय की जंजीर हैं, वक़्त की तकदीर हैं, 

नीर की लहर हैं, उड़ानों का सागर हैं, 

संकल्प का किनारा हैं, ज्ञान का गागर हैं, 

गुण हैं, संवाद हैं, शब्द हैं, शब्दार्थ हैं, 

निर्मल हैं, सुन्दर हैं, भाव हैं, भावार्थ हैं, 

विस्मय हैं, आश्चर्य हैं, उत्साह हैं, अभिलाषा हैं, 

अद्भुत हैं, अलौकिक हैं, स्नेह की परिभाषा हैं, 


निश्छ्ल हैं, निरंतर हैं, विलक्षण हैं, अर्पण हैं, 

नक़्क़ाश हैं, ललित हैं, उपासक हैं, दर्पण हैं, 

परिणय हैं, सौभाग्य हैं, वादा हैं, सौगंध हैं, 

विवेक हैं, कला हैं, मधुर हैं, सुगंध हैं, 

संक्षिप्त हैं, सहिष्णु हैं, अमर हैं, उज्जवल हैं, 

क्षितिज हैं, कान्ति हैं, प्रबल हैं, प्रज्जवल हैं, 

यज्ञ हैं, वेद हैं, गीता का उपदेश हैं, 

धैर्य हैं, नीति हैं, ऐश्वर्य की विभूति हैं, 


रहस्य हैं, विचार हैं, शास्त्रों का विस्तार हैं, 

इंद्र का अहंकार हैं, वरुण सा निर्विकार हैं, 

उतकर्ष हैं, ओजस्वी हैं, आराध्य हैं, उपासना हैं, 

श्रध्दा हैं, सुमन हैं, कीर्ति की कामना हैं, 

सुर हैं, ताल हैं, सरिता का राग हैं, 

सुगम हैं, सौम्य हैं, ममता का त्याग हैं, 


प्रतिष्ठा हैं, अभिमान हैं, दिव्य का अनुष्ठान हैं, 

आर्य हैं, अक्षत हैं, अभिव्यक्ति की खान हैं, 

नूपुर की झंकार हैं, शब्दों का श्रृंगार हैं, 

स्वप्न एक साकार, उर्वी का आकार हैं,  


अरदास हैं गुरु, गुरु ही कीर्तन हैं, 

गुरु ही रामधुन, गुरु ही आव्हन हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational