गुरु को शत् शत् नमन...!
गुरु को शत् शत् नमन...!
क्या सही क्या गलत
किस पथ पर हमें चलना है
झूठ को झूठ कहो
सच खुलकर कहना है ।
जीवन के घोर अंधेरो में
जब हम फंस जाते हैं
एक ज्योति पुंज बनकर
वो राह हमें दिखाते हैं ।
कठिनाइयों और निराशा के बादल
जब जीवन में छा जाते हैं
गुरू दिव्यज्ञान से ही हम
लक्ष्य की ओर बढ़ जाते हैं।
हर हार पर वो हमें
एक सीख दे जाते हैं
समय प्रतिकूल हो भले
लड़ना हमें सिखाते हैं ।
सत्य पथ पर चलकर हमकों
हर बुराइयों से बचना है
गुरूज्ञान का प्रकाश कर
अंधकार को हरना है ।
गुरू की हर सीख हममें
एक अलख जगाती है
प्रकाश पुंज बनकर ही
वो नैय्या पार लगाती है ।
आदर्शों की मिसाल बन
वो जीवन हमारा संवारते हैं
नित नये प्रेरक आयाम से
ज्ञान हमें दिलाते हैं ।
प्रेम सरिता की धारा बन
भव सागर पार लगाती है
देश भक्ति कूट कूट हममें
बलिदानी राह दिखाती है ।
श्रद्धा से शीश हमारा जब
उनके सम्मुख झुक जाता है
गुरू वंदना और महिमा से
जीवन हमारा तर जाता है ।
ऐसे ईश्वर सदृश्य गुरू को मेरा
शत शत नमन शत शत प्रणाम
जो राह दिखाते सत् पथ का
देते हमकों सच्चा ज्ञान ।
