STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Action Inspirational

4  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Action Inspirational

एक राम,अनेक संबोधन

एक राम,अनेक संबोधन

1 min
0

कोई राम कहता फिरे
कोई रघुवर पुकारता है,
कोई कहे दशरथनंदन
कोई मर्यादा पुरुषोत्तम मानता है।

किसी के राम मंदिर में
किसी के मन में विराजते हैं,
कोई सीताराम का संबोधन कहे
सब लोकजन रामलला पुकारते हैं।

किसी के राम खाए शबरी के बेर
किसी के राम वनवासी हैं,
किसी के राम निषाद खिवय्या
किसी के अवध निवासी हैं।

किसी के राम त्याग की मूरत
किसी के लिए मर्यादा है,
किसी के दिल में है आस्था
किसी के जीवन की अभिलाषा है।

मगर सवाल एक है
जो मन में बारंबार आए,
क्या राम नाम जपने से ही
हमको राम मिल जाए।

अगर मन में हो छल,
कर्मों में अन्याय,अभिमान,
तो कैसे संभव है कि अधरों पर
सजेंगे तुम्हारे श्रीराम?

राम केवल पूजन नहीं
जीवन का आधार हैं,
सत्य, प्रेम और मर्यादा के
रामजी ही अवतार हैं।

संबोधन अनेक,आराध्य एक
यही सनातन पैगाम है,
राम केवल नाम नहीं
ये मानवता का आयाम है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract