STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Fantasy Inspirational

5  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Fantasy Inspirational

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

2 mins
0

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो जग का निर्माता है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो सृष्टि का पालनकर्ता है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो संहार की शक्ति रखता है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो हर धड़कन में बसता है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो मौन रहकर सुनता है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो टूटे मन को चुनता है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो मंदिर की घंटी में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो अज़ान की बंदगी में है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है,

जो गुरुवाणी के शब्दों में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो चर्च की प्रार्थनाओं में है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो सूरज की पहली किरण है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो चाँद की शीतल चाँदनी है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो नदियों की रवानी में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो पर्वत की ऊँचाई में है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो फूलों की मुस्कान में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो पंछियों की उड़ान में है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो भूखे की रोटी में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है

जो प्यासे के पानी में है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो निर्बल का सहारा है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो डूबते का किनारा है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो राम में और रहीम में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो कृष्ण की बाँसुरी में है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो शिव की समाधि में है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जिसकी कोई ना परिधि है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो कण-कण में समाया है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जिसे खोजने जग निकला है।

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

जो भीतर ही होता है,

कौन तुम्हारा ईश्वर है?

वह जगता जब संसार सोता है।

अब इतना तो बता दो,

किस नाम से उसे पुकारोगे?

जब हर चेहरे में वही है,

तो किससे बैर निभाओगे?

वह न मंदिर का बंधक है,

न मस्जिद की दीवारों में,

वह जीवित है प्रेम, दया में,

इंसान के व्यवहारों में।

न ऊँचा है, न नीचा है,

न उसका कोई बँटवारा है,

जिस हृदय में प्रेम बसे

वहीं ईश्वर का नज़ारा है।

ईश्वर को नाम में मत बाँटो,

पहचान उसकी इंसानियत है,

जब मानव मानव से प्रेम करे,

समझना वही सच्ची इबादत है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract