STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

4  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

गुजरती शाम के पैग़ाम

गुजरती शाम के पैग़ाम

2 mins
299


मैं तिल तिल बढ़ती अपनी उम्र को

देख खुश होता रहा

ऊपर वाला चुपचाप हर रोज उसमें से

एक दिन कम करता रहा 

मैंने बुने सपने बड़े बड़े भविष्य के

सोच कर जिनको

कि मैं खुश हो ता गया 

झूटी खुशी बागवां का चमन यूं

फूलता फलता गया 

बचपना बीता जवानी की जिंदाबाद

के नारे लगा लगा 

और जवानी बीती देख देख

अपनी बाहों की मछलियां

आनंद में निस दिन छप्पनभोग का लेता रहा

ऊपर वाला चुपचाप हर रोज मेरे दिन गिनता रहा ।

कुछ समझ आता इस समझ के

फेर का समीकरण मुझको जबतलक 

बो बा कायदा उनका गणित जयात्मिय

आधार पर गढ़ता गया।


हर गुजरती शाम से सीखा न

मैने कुछ भी आज तक

हालांकि हर गुजरती शाम से ही

वो मुझको समझाता रहा


दिन फिरे फिरते रहे फिर घडी आई हिसाब की 

फैसला होकर फरमान जब सुनाया जाने लगा 

खून के आँसूओ से मैं बिस्तर पर पड़ा

तकिया अपना भिगोता रहा 

याद कर बीते दिनों की याद को

जो गुज़ारे भाव मिट्टी के सुनहरा जीवन व्यथा ।।


जिंदगी एक आईना होती है साहिब, 

हर शख्स के किरदार की 

ये बात जिंदगी रहते कब समझता है

अबोध उस परवरदिगार , करतार की ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational