STORYMIRROR

Pradeep Mani Tiwari

Classics

2  

Pradeep Mani Tiwari

Classics

गीत आया मधुमास

गीत आया मधुमास

1 min
203


अंजुली भर ले उमंग,आया मधुमास है।

बहुरंग परिधान संग,उर में भी उजास है।

*

लतापुष्प खिलखिलाए,नाचे मनमोर है।

आये ऋतुराज हैं,चहुँदिशि में शोर है।

बासंती अँगड़ाई सब में,आयी बिन प्रयास है।

बहुरंग परिधान संग,उर में भी उजास है।-01

*

कामदेव अवतरित, मदमाये जो चकोर है।

उल्लासित हैं बिहंग,जाको न ओर

छोर है।

हरित तृण उमंग संग हर्षित भी अनायास है।

बहुरंग परिधान संग,उर में भी उजास है।-02

*

नदी ताल पोखर सब,रंग और उमंग लिए।

सुरभित कुमुदिनी का अनुपम हैं संग लिए।

ऋतु बसंत आगमन,जड़ चेतन में जगी आस है।

बहुरंग परिधान संग,उर में भी उजास है।-03



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics