STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Inspirational Others

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Inspirational Others

एकता में बल

एकता में बल

1 min
240

भारत की अपनी अलग ही

दास्तान है,

हम खुद अनेकता में 

एकता की पहचान है।

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई 

की महिमा महान है।

अगर हम मिल जाएं तो,

दुश्मन का जीना हराम है।

भारत की अपनी एकता की, 

अलग ही कहानी है ।

स्वतंत्रता खुद इसकी जुबानी है।

स्वतंत्रता खुद दर्शाता है ,

मुश्किल समय में एक दूजे ,

का साथ संकट में काम आता है।


अगर हम सब छोटी छोटी

बातों में लड़ते है,

तब हम एक दूजे भाई को खोते है।

जब जब मुश्किल आया है,

हम हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई ने,

तन मन धन से साथ निभाया है।

अगर हम अलग अलग रहेंगे,

छोटी तकलीफों से लड़ेंगे।

हम सब का धर्म भले पहले,

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई है,

लेकिन उससे पहले 

हम भी एक भारतवासी है।

वीर अब्दुल हमीद लाला लाजपत राय

गांधी जी हमें एकता 

का संदेश सिखाते है।

हम एक दूजे से ना झगड़े ,

वो खुद शहीद हो के।

हमें एकता का पाठ पढ़ाते है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational