STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Romance Fantasy Inspirational

3  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Romance Fantasy Inspirational

एक नई

एक नई

1 min
119

कुछ तुमने कहा कुछ मैंने कहा 

कुछ गलती तुमने की कुछ मैंने की 

कुछ नादानी तुम्हारी थी कुछ मेरी

कुछ शक तुमने किया कुछ मैंने 

थोड़ी सी बेवफाई तुम्हारी थी थोड़ी मेरी

थोड़ा सा सितम वक्त का थोड़ा अपनों का 

कुछ हालात खराब थे कुछ किस्मत 

यूं जिंदगी ने हम दोनों को रुसवा किया

जमाने की बातों में आकर यूं मुंह मोड़ लिया

मासूम दिल का जरा ना खयाल किया 

वो साथ गुजारे हुये पल भूल गयीं तुम 

मैंने भी रोष में कुछ ज्यादा ही सुना दिया 

बहुत हो गये झगड़े फसाद आओ बैठें बात करें 

दिल से दिल की वो पहली सी मुलाकात करें 

कुछ तुम आगे बढ़ो कुछ कदम में बढ़ाऊं

इस जिंदगी की फिर से एक नई शुरुआत करें.... 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance