STORYMIRROR

एक नई कहानी

एक नई कहानी

1 min
335


पहले की सारी कहानियाँ

ज़मीन में दफ़न कर दूँ

तेरे–मेरे रास्ते साथ चले

तो मैं अपनी मंज़िल मोड़ लूँ


तेरी साथ ने ऐसा असर दिखाया

मैंने अपने आप को अलग सा पाया

कोई रिश्ता तो नहीं, न कोई वादा

फिर भी तुझसे खुद को जुड़ा पाया


इस कहानी का भी क्या ?

पहले सा अंजाम होना है

मैं अपने खयाल में बुनूं तुझे

और तू अपनी ज़िन्दगी की

रहा थामे दूर निकल जाए


हम साथ चले तो सफ़र

शानदार हो शायद

मंज़िल मिले न मिले

पर एक कहानी ज़रूर

बन जाएगी

जिसे दफ़न मैं होने न दूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance