Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Sayrana Vibes

Inspirational Others

4.3  

Sayrana Vibes

Inspirational Others

एक नारी होना भी गर्व की बात होती है ‎

एक नारी होना भी गर्व की बात होती है ‎

1 min
436


एक नारी की जिंदगी भी कितनी अजीब होती है।

छोटी सी जान पर जिम्मेदारियां पड़ी होती हैं।

  मान लेकर चलते हैं हम अपने घर वालों का

 ‎ गलती ना हो हमसे इसी सोच में पूरी जिंदगी होती है।

 ‎ ख्वाहिशें छोड़नी पड़ती हैं कभी-कभी अपनी

 ‎ क्योंकि पापा के संस्कारों की बात होती है।

 ‎

लोग चल नहीं पाते एक परिवार को लेकर

 ‎ और हमसे दो परिवारों को लेकर चलने की उम्मीदें होते हैं।

‎न पूरी अपनी इस घर की, न पूरी दूजे घर की होती है।

 ‎बस हमको तो दो कुलों की शान बनानी होती है।

 ‎ एक नारी की जिंदगी भी कितनी अजीब होती है।

 ‎ कभी-कभी गलत लोगों की गलत सोच भी सुननी होती है

फिर खुद को सही साबित करने की बात भी होती है।

 ‎

मां-बाप यकीन रखें हम पर बस इतनी सी आस होती है

 ‎ पर एक नारी होना भी बड़े गर्व की बात होती है

 ‎ खुद रहे ना खुश पर सब को खुश रखने की जद्दोजहद होती है।

 ‎ मुश्किल है कितनी भी आए हैं हमें हर लड़ाई जीतनी होती है।

  ‎सिर्फ इनसानों ने नहीं, देवियों ने भी इसकी परिभाषा दी होती है।

 ‎ एक नारी की जिंदगी भी कितनी अजीब होती है

 ‎ पर जो भी हो एक नारी होना भी गर्व की बात होती है

 ‎


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational