STORYMIRROR

Anamika anoop Tiwari

Romance

3  

Anamika anoop Tiwari

Romance

एक कोशिश

एक कोशिश

1 min
61

तुझमें समाने की कोशिश करती हूं

तुझे फ़िर पाने की कोशिश करती हूं

जानती हूं ये भ्रम है मेरा

एक बार फ़िर तुझे आज़माने की 

कोशिश करती हूं

शब्दों से परे रूह है मेरी

शब्द खो जाते है रूह तड़पती रहती है

बस इसी सच्चे प्रेम में ज़ीने की कोशिश करती हूं

तुझमें समाने की कोशिश करती हूं

तुझे फ़िर पाने की कोशिश करती हूं!


रात भर जागती रहती हूं, मेरी पलकों पर 

तुम्हारी गहरी आंखे, वो निश्चल मुस्कान लिए

अपनी यादों की पोटली में बांध कर

आत्मा में संजो कर 

रखने की कोशिश करती हूं

तुझमें समाने की कोशिश करती हूं

तुझे फ़िर पाने की कोशिश करती हूं!


प्रेम शाश्वत है,पवित्र है,अनन्य है, मुक्तिमार्ग है

यही सत्य साथ ले कर साथ चलने की कोशिश करती हूं

तुम्हारां प्रेम मेरी प्रतीक्षा 

मोतियों में पिरोने की कोशिश करती हूं

तुझमें समाने की कोशिश करती हूं

तुझे फ़िर पाने की कोशिश करती हूं!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance